कोटा

Big Action: पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता के भाई के कब्जे से मुक्त करवाई 50 बीघा वन भूमि, बना रखा था डेयरी फार्म

Kota News: कोटा उप वन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीलाल ने कोटा के राजस्व ग्राम लखावा में बन्धा धर्मपुरा रोड पर वन भूमि की खसरा संख्या 31, 32, 35, और 39 की करीब 50 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था।

2 min read
Apr 03, 2025
अतिक्रमण हटाने के बाद पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढे। (इनसेट में) डेयरी फार्म पर कार्रवाई करते हुए।

Forest Department Action: वन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के भाई कोटा डेयरी के पूर्व अध्यक्ष श्रीलाल गुंजल के कब्जे से 50 बीघा वन भूमि को मुक्त करवाया है। श्रीलाल ने सरकारी जमीन पर ही डेयरी फार्म बना रखा था। वन विभाग की टीम बुधवार सुबह भारी पुलिस जाप्ता के साथ नगर निगम सीमा क्षेत्र के लखावा में बन्धा धर्मपुरा रोड पर श्रीलाल गुंजल के डेयरी फार्म पर पहुंची और यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वन भूमि पर कब्जा कर उसने चारदीवारी बना रखी थी और यहां एक डेयरी फार्म भी बना रखा है।

कोटा उप वन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीलाल ने कोटा के राजस्व ग्राम लखावा में बन्धा धर्मपुरा रोड पर वन भूमि की खसरा संख्या 31, 32, 35, और 39 की करीब 50 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। इसे हटा दिया है। चारा डिपो भी बना रखा है।

सरकारी राशि सेबनाया था चारा डिपो

श्रीलाल गुंजल ने कोटा डेयरी का अध्यक्ष रहते हुए भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से राशि लेकर चारा डिपो बना लिया था। इसके लिए भी फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे। इसकी शिकायत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार तक पहुंची थी। जांच में श्रीलाल गुंजल और कोटा डेयरी के तत्कालीन अधिकारी दिनेश गुप्ता को सहकारी अधिनियम की धारा 55 में दोषी माना गया था और सरकारी राशि वसूली के आदेश जारी किए थे।

1000 गड्ढे खोदे, बरसात में करेंगे पौधरोपण

उप वन संरक्षक ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद जेसीबी मशीनों से वन भूमि पर 1000 गड्ढे खोदे गए। इन गड्ढों में बरसात में पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण साइट को निकट स्थित सैनिक कॉलोनी में जोड दिया गया है। वन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया जाएगा।

Published on:
03 Apr 2025 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर