
वह लड़की मुझे बहुत परेशान करती है, आई लव यू लिखकर मौत को लगा कोचिंग छात्र ने
कोटा. कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी छात्र के खुदकुशी करने के मामले में पढाई का तनाव व एक लड़की द्वारा उसकी भावना से खिलवाड़ करना सामने आया है। इन दोनों बातों का जिक्र उसने सुसाइड नोट में किया है। साथ ही, सभी परिजनों को सम्बोधित करते हुए आई लव यू लिखा है।
छात्र के कमरे से मिले सुसाइड नोट में एक जगह अनिकेत ने लिखा है कि 'मैं वैसे ही मेंटली बहुत डिस्टर्ब था और इस लड़की ने बहुत परेशान किया। जिसे मैं और सहन करने की क्षमता नहीं रखता।' अनिकेत ने आगे लिखा कि 'लड़की ने मेरी फीलिंग से खिलवाड़ किया। मुझे इतना डिस्टर्ब कर दिया कि नीट की पढाई और लड़की का प्रेशर, यह सब हद से ज्यादा हो गया। अब और सहन नहीं होता।'
परिजनों को आई लव यू लिखा
अनिकेत ने सबसे पहले अपने पिता को आई लव यू लिखा। उसके बाद आई लव यू सो मच भइया लिखा। साथ ही, छोटी दी और बड़ी दी लिखकर आई लव यू लिखा।
भाई का रो-रोकर बुला हाल
बरेली से मृतक अनिकेत का भाई कोटा आया था। भाई के साथ दो-तीन और अन्य परिचित थे। भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। परिचित उसे संभाल रहे थे। दोपहर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हुए।
Published on:
24 Dec 2022 08:25 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
