
कोटा . शहर में रावतभाटा रोड स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में आयकर अधिकारी के कक्ष में रखा करीब सवा दो करोड़ रुपए का सोना बीती रात चोर उड़ा ले गए। वे दफ्तर के पिछले रास्ते से दरवाजा तोड़कर घुसे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। कैमरे तोडऩे से पहले कुछ गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई।
आयकर विभाग ने तीन दिन पहले ही शहर के नामी ज्वैलर्स के यहां छापे की कार्रवाई की थी। इसमें जब्त किए गए सोने को आयकर विभाग के सहायक निदेशक ए.एल. मीना के कक्ष की आलमारी में रखा गया। यह सोना शनिवार रात को चोरी हो गया। आयकर विभाग के सहायक निदेशक ए.एल. मीना ने बताया कि रात में यहां एक चौकीदार तैनात रहता है।
Big News: अब एक हजार गरीब गर्भवती की जिम्मेदारी उठाएंगे सांसद बिरला
चोरी की सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग मिला है। इस बारे में यहां तैनात चौकीदार से भी पूछताछ की जाएगी। उधर, उदयपुर रेंज के प्रधान आयकर आयुक्त एम रघुवीर ने अधिारियों की भूमि संदिग्ध मानते जांच के निर्देश दिए हैं। चोरी की इस घटना में आयकर अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले की विभागीय जांच के लिए जांच कमेटी गठित की गई है। इस घटना से आयकर विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।