29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News : हरियाली अमावस्या पर ली मौसम ने अंगड़ाई…जानिए हाड़ौती का हाल

सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम ढले बारिश, रूपली नदी में उफान, आवागमन बाधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 1 Aug 2019, 7:51 PM IST

Heavy Monsoon Rain in kota

Heavy Monsoon Rain in kota

कोटा. हाड़ौती में इन्द्र मेहरबान हैं। गुरुवार को भी शहर में बारिश का दौर जारी रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम ने हरियाली अमावस्या मनाई। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सुहावने मौसम के बीच उमस का असर कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में 8.4 व गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 1.4 एमएम बारिश हुई।

अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 27.6 डिगी सेल्सियस रहा। इससे पहले मौसम लगतार रंग बदलता रहा। सुबह धूप खिली, दोपहर में बादल छाए और शाम को बरसात शुरू हो गई। हाड़ौती में अन्य जगहों पर भी बरसात का क्रम जारी रहा। इससे कई नदी नालों में उफान आ गया। रास्ते भी प्रभावित हुए।

Read More : कोटा में आयकर रेड , कच्ची पर्चियां खोलेगी लेन देन का राज, नेताओ में मची खलबली..Pऔर R के नाम काली कमाई का खुलेगा राज


बूंदी जिले में बादल मेहरबान रहे। सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर में एक घंटा तेज बरसात हुई। नैनवां, तालेड़ा, लाखेरी में हल्की तथा इन्द्रगढ़ में आधा घंटा तेज बरसात हुई। बूंदी में 73 एमएम बारिश दर्ज की गई।


तालाब लबालब
बारां जिले के शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में तेज बारिश से नदी, नालों में उफान रहा। छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र में झालावाड़ से जोडऩे वाले रामसेतु के डूबने से आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इसके अलावा जिले के कई गांव, बड़े कस्बों व उपखंड मुख्यालयों से कटे रहे।

Read More : NMC Bill: कोटा में रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया 24 घंटे कार्य बहिष्कार, सेवारत चिकित्सक भी उतरे सड़कों पर, अस्पताल में भटकते रहे मरीज

जिले में सर्वाधिक 18-18 मिमी बारिश छीपाबड़ौद व किशनगंज तहसील मुख्यालय पर दर्ज की गई। जिले में जल संसाधन विभाग के अधीन 25 छोटे-बड़े तालाब व बांध हैं। इनमें 10 लबालब भर गए तथा कुछ पर चादर चल रही है। सुबह पार्वती पिकअप वियर पर एक मीटर व परवन पिकअप वियर पर लगभग दो मीटर की चादर चली।

Read More : कोटा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दूसरों पर किया ईंट-पत्थरों से हमला, 4 जने घायल, 2 की हालत नाजुक


बालापुरा खाल पुलिया पर 10 फीट पानी
झालावाड़ जिले में रूपली नदी में उफान आ गया है। खानपुर क्षेत्र के सोजपुर गांव में घरों में पानी घुस गया। डिंडी गाडरवाड़ा गांव के खाल में तेज बहाव आने से आईटीआई के छात्र परीक्षा केन्द्र तक नहीं पहुंच सके, इससे परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

सारोला क्षेत्र के बालापुरा खाल की पुलिया पर 10 फीट तक पानी आने से पीपल्दा, सेलीगढ़ी मार्ग तीन घंटे बंद रहा। उधर, पनवाड़ कस्बे से गुजर रहा स्टेट हाइवे की खरण्य नदी की पुलिया पर दो घंटे तक पानी होने से मार्ग अवरुद्ध रहा। खानपुर में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। कालीसिंध बांध के दो गेट साढ़े तीन मीटर खोल पानी की निकाली की जा रही है।