6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन की बारिश में कोटा का हुआ ये हाल…देखिए तस्वीरें

सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश की झड़ी मंगलवार शाम तक लगी रही। चौबीस घंटे में करीब 5 इंच बारिश हुई।

3 min read
Google source verification

image

Zuber Khan

Aug 09, 2017

Rain in Kota

स्टेशन रोड स्थित मनोज व प्रशांति लेन में बरसात का पानी भर गया। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई।

Rain in Kota

बारिश के दौरान प्रेम नगर नाले में उफान आने के बाद क्षेत्र की गलियों में पानी भर गया। प्रेमनगर तृतीय में नाले का पानी कई मकानों में घुस गया। यहां नाले पर पानी की चादर चलती दिखाई दी। नीचे के स्तर पर बने मकानों में पानी घुस गया। ऊपरी हिस्से में दहलीज तक पानी पहुंचा। सुबह से शाम तक लोग मकानों में कैद रहे।

Rain in Kota

रावतभाटा के पठारी क्षेत्र में हुई झमाझम बरसात से चम्बल नदी में पानी की आवक बढ़ गई। इसके चलते जवाहर सागर बांध से 3550 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। वहीं कोटा बैराज के करीब दो बजे 2 गेट 4-4 फीट खोल कर 9748 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

Rain in Kota

बारिश के दौरान आईएल के समाने लिंक रोड पर पानी भर गया है। इस कारण लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

Rain in Kota

पुलिस लाइन क्षेत्र में क्वार्टरों के सामने भरे बारिश के पानी में कागज की नाव तैराते बच्चे।

Rain in Kota

बारिश के दौरान जवाहर नगर नाला फिर उफान पर आ गया। इससे पेट्रोल पम्प तक पानी फैल गया। वाहनों व कोचिंग स्टूडेंट्स को निकलने में परेशानी हुई। रास्ते पर घुटनों तक नाले का पानी जमा रहा।

Rain in Kota

बारिश के दौरान तलवंडी से जवाहर नगर जाने वाले मार्ग पर पानी भरने से तलवंडी क्षेत्र में कॉमर्स कॉलेज चौराहे पर जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकले। पानी के बहाव के चलते कई ऑटो, टेम्पो, मोटरसाइकिलें बीच रास्ते बंद हो गई। धक्का देकर वाहन निकालने पड़े। कोचिंग छात्रों को निकलने में परेशानी हुई।

Rain in Kota

भीममंडी थाने में भरा बारिश का पानी।

Rain in Kota

पुलिस लाइन के सामने स्थित एक क्वार्टर में भरा बारिश का पानी।

Rain in Kota

तेज बरसात के दौरान माला रोड से छाते लेकर गुजरते हुए।