29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

राजस्थान में फिर भीषण गर्मी का दौर, आगे ऐसा रहेगा मौसम

दिनभर खिली धूप, पारा चढ़ा

Google source verification

कोटा समेत हाड़ौती अंचल में गुरुवार को चटख धूप खिली। इससे पारा चढ़ा। कोटा में गुरुवार शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

झालावाड़ जिले में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। बुधवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। बारां जिले में दिनभर धूप खिलने से भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। बूंदी में दिनभर साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

पूल पार्टी कर गर्मी से बचने का जतन
इधर, गर्मी बढऩे से स्वीमिंग पूल में भी पूल पार्टियां शुरू हो गई हैं। बच्चे व युवा सुबह शाम पूल पार्टी करने लगे हैं। कुछ बच्चे स्वीमिंग सीख रहे हैं तो कुछ पूल में एंजॉयमेंट करने के लिए जा रहे हैं।