8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन रेलवे: फिर चलेगी कोटा-उधमपुर एक्सप्रेस

रेलवे की ओर से लंबे से से निरस्त चल रहीं कुछ और ट्रेनों का संचालन होली डे ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इनमें कई ट्रेनें कोटा जंक्शन होकर चलाया जाना प्रस्तावित हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 18 Dec 2020, 10:23 PM IST

special train

special train,special train,special train

कोटा. पंजाब में किसान आंदोलन के कारण लंबे समय से निरस्त कोटा-उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन 23 दिसंबर 2020 से शुरू होगा। इस ट्रेन को होली डे ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 09805 कोटा से उधमपुर के लिए आगामी 23 दिसंबर और गाड़ी संख्या 09806 उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस 24 दिसंबर से चलेगी। कोटा से जाने वाली गाड़ी दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 12.15 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वहीं उधमपुर से आने वाली गाड़ी दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11.10 बजे कोटा पहुंचेगी। कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि इस गाड़ी के शुरू होने से इंदरगढ़ सुमेरगंजमंडी, सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी, बयाना, हिंडौन सिटी और भरतपुर के स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व की समय सारणी के अनुसार ही ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसी तरह माता वैष्णोदवी से बांन्द्रा के बीच भी 30 दिसम्बर से स्पेशल ट्रेन का संचालन वाया कोटा होकर होगा। इसके अलावा आगाम 4 जनवरी से वैष्णोदेवी से हापा के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन कोटा होकर होगा। इन ट्रेनों के संचाल ने दिल्ली और कटरा की ओर जाना आसान होगा।