12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोसा काउंसलिंग 2022: मॉक सीट अलाटमेंट-2 का परिणाम जारी

ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी-जोसा-2 की ओर से मॉक सीट अलॉटमेंट-2 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। सीट अलॉटमेंट की इस प्रक्रिया में 1 लाख 91 हजार 817 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन्होंने कुल 1.89 करोड़ से अधिक सीट चॉइसेज फिलअप की, यानी औसतन 99 सीट चॉइसेज प्रति विद्यार्थी फिलअप की गईं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 20, 2022

जोसा काउंसलिंग 2022: मॉक सीट अलाटमेंट-2 का परिणाम जारी

जोसा काउंसलिंग 2022: मॉक सीट अलाटमेंट-2 का परिणाम जारी

ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी-जोसा-2 की ओर से मॉक सीट अलॉटमेंट-2 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। सीट अलॉटमेंट की इस प्रक्रिया में 1 लाख 91 हजार 817 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन्होंने कुल 1.89 करोड़ से अधिक सीट चॉइसेज फिलअप की, यानी औसतन 99 सीट चॉइसेज प्रति विद्यार्थी फिलअप की गईं।
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने माक सीट अलॉटमेंट-1 से सबक लेते हुए अधिक संख्या में च्वाइसेज फिलअप की हैं। यही कारण है कि फिलअप की गई औसतन च्वाइसेस की संख्या 83 से बढ़कर 93 हो गई। माक अप राउंड-1 के सापेक्ष राउंड-2 में लगभग 10 हजार अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
माकअप राउंड-2 में सीट-आवंटित नहीं होने पर विद्यार्थी निराश नहीं हों, यह सीट आवंटन सिर्फ इंडिकेटिव है। विशेषज्ञों की राय लेकर चॉइस फिलिंग के प्रायरिटी ऑर्डर में 21 सितंबर तक आवश्यक परिवर्तन करें। च्वाइस-फिलिंग के प्रायरिटी ऑर्डर में परिवर्तन का यह अंतिम मौका है।

बता दें कि जोसा काउंसलिंग के आधार पर ही देश के विभिन्न इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर संस्थानों आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल-आईटी, गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स जीएफटीआई के अंडर ग्रेजुएट, डुएल-डिग्री इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

आईआईटी-संस्थानों में 'मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग' ब्रांच की स्थिति
1. आईआईटी दिल्ली -89
2. आईआईटी हैदराबाद-20
3. आईआईटी रोपड़-31
4. आईआईटी गुवाहाटी-72
5. आईआईटी गोवा-29
6. आईआईटी धारवाड-30
कुल 271-सीटें

एनआईटी संस्थानों में 'मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग' ब्रांच की स्थिति-
1. एनआईटी हमीरपुर-50 सीटें

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन को प्राथमिकता दें
देश के 31-एनआईटी संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (4-वर्षीय,बीटेक) की कुल-3207 सीटें हैं जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (4-वर्षीय,बीटेक) की मात्र 245-सीटें हैं। विद्यार्थियों को चॉइस-फिलिंग के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि एनआईटी-सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन के सापेक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण ब्रांच है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन को प्राथमिकता दें। यदि देश के 23-आईआईटी संस्थानों की बात की जाए तो यहां इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (4-वर्षीय,बीटेक) की आईआईटी-भुवनेश्वर, रुड़की, धनबाद तथा गुवाहाटी में कुल 389-सीटें हैं। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन (4-वर्षीय बीटेक) की मात्र 90-सीटें सिर्फ और सिर्फ आईआईटी-खड़गपुर में ही उपलब्ध हैं।