scriptखुशखबरी: दीपावली के बाद आपकी रसोई हो जाएगी मॉर्डन, सरकार करने जा रही ये काम… | LPG Gas Supply To begin Start from pipeline in Baran | Patrika News
कोटा

खुशखबरी: दीपावली के बाद आपकी रसोई हो जाएगी मॉर्डन, सरकार करने जा रही ये काम…

दीपावली के बाद आपकी रसाई बदली-बदली नजर आएगी। भारी भरकम चीज जो गायब होने वाली है…

कोटाOct 22, 2019 / 03:44 pm

​Zuber Khan

LPG Gas

खुशखबरी: दीपावली के बाद आपकी रसोई हो जाएगी मॉर्डन, सरकार करने जा रही ये काम…

बारां. बारां के लोगों को अब रसोई गैस सिलेंडर ( LPG Gas Cylender ) खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी। ना ही गैस सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले में उपभोक्ताओं के घरों तक पाइप लाइन के जरिए गैस पहुंच जाएगी। ( LPG Gas Supply From Pipe Line ) पीएनजी (पाइप लाइनेड नेचुरल गैस) सुविधा के तहत घर-घर कनेक्शन दिए जाएंगे। जिले में यह कार्य टोरेन्टो गैस प्राइवेट लिमिटेड ( torrent gas private limited ) की ओर से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

खास खबर: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर से जानिए, कैसे बनाए ऐसी बॉडी, डाइट में लें ये चीजें…



जल्दी ही मांगरोल व बारां से होकर गुजरने वाले वाहनों को सीएनजी गैस भी उपलब्ध होगी। लोगों को दीपावली से पूर्व जिले के पहले सीएनजी पम्प की सौगात मिलने की उम्मीद है। शहर में पीएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मांगरोल रोड पर बड़ा गांव के समीप सिटी गैस स्टेशन बनाया जा रहा है। फिलहाल प्रस्तावित सिटी गैस स्टेशन से बारां शहर की ओर से अंडरग्राउंड मुख्य पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद वितरण लाइन बिछाई जाएगी।
पहले मांगरोल, फिर बारां में शुरू होगा पम्प
सूत्रों का कहना है कि जिले में मांगरोल, बारां व अन्ता में सीएनजी पम्प लगाए जाएंगे। इसके बाद बपावर, सांगोद में भी सीएनजी पम्प लगाने की योजना प्रस्तावित है। दीपावली से पूर्व मांगरोल में अरविन्द फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी पम्प शुरू किया जा रहा है। दीपावली के बाद बारां शहर में बालाजी पेट्रोल पम्प पर सीएनजी पम्प शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

30 जून की वो खौफनाक ‘शाम’ 5 बच्चों के ‘पिता’ को बना गई जिंदा लाश, दोनों हाथ-पैर कटे, परिवार दाने-दाने को मोहताज



सुरक्षित है पीएनजी
विशेषज्ञों के मुताबिक, पीएनजी काफी हद तक सुरक्षित है। यह बहुत अधिक मात्रा में हवा के साथ मिश्रित होने पर ही आग पकड़ती है, जबकि एलपीजी दो-चार प्रतिशत हवा के साथ मिश्रित हो जाने पर ही आग पकड़ लेती है। यह गैस हवा से हल्की होती है, इसलिए रिसाव के दौरान ऊपर उठकर हल्की हवा में गायब हो जाती है।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में 2 हजार कॉलेज किए फ्रीज, सैकड़ों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी



दीपावली से पहले मांगरोल में व उसके बाद बारां शहर में सीएनजी पम्प शुरू किया जाएगा। बारां व मांगरोल में पाइप लाइन से घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी। बारां में मुख्य पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
भूपेन्द्र कुमार, प्रतिनिधि, टोरेन्टो प्राइवेट लिमिटेड

Home / Kota / खुशखबरी: दीपावली के बाद आपकी रसोई हो जाएगी मॉर्डन, सरकार करने जा रही ये काम…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो