30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: मंदिर से घर लौट रहा युवक को जीप ने कुचला, तीन जने गंभीर घायल

दरा-कनवास रोड पर गुरुवार रात जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दो किशोरी गंभीर घायल हो गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 29, 2018

Accident

OMG: मंदिर से घर लौट रहा युवक को जीप ने कुचला, तीन जने गंभीर घायल

मोड़क स्टेशन. दरा-कनवास रोड पर गुरुवार रात जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दो किशोरी गंभीर घायल हो गई। वहीं, घटनास्थल से पैदल गुजर रहा युवक भी जीप की चपेट में आ गया। 108 एम्बुलेंस से तीनों घायलों को कोटा अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दरा स्टेशन निवासी छोटू सिंह (३०) पड़ोस में रहने वाली किशोरी सुल्ताना व पूजा के साथ बाइक से किशोर सागर हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहां से वापस दरा स्टेशन जाते समय दरा-कनवास मार्ग पर जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों किशोरी गंभीर घायल हो गई। इसी दौरान यहां से पैदल गुजर रहा सुनील खन्ना भी जीप की चपेट में आने से घायल हो गया।

सूचना पर हाइवे पट्रोलिंग के फरियाद खान मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से तीनों घायलों को कोटा अस्पताल पहुंचाया। मृतक का शव मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृत भैंस पर चढ़ी बाइक, दम्पती घायल
मोईकलां. बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे स्थित खानपुर मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने भैंसों को टक्कर मार दी। इससे एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन भैंस गंभीर घायल हो गई। इसी दौरान यहां से गुजर रही बाइक मृत भैंस से टकराकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दम्पति घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार खानुपर मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन ने रोड पर चल रही चार भैंसों को टक्कर मार दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी तीन भैंसें गंभीर घायल हो गई। इसी मृत भैंस पर बाइक चढऩे से तूमड़ा गांव निवासी प्रमोद शर्मा व उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से उपचार के लिए बारां पहुंचाया गया। मृत भैंस मोईकलां निवासी माणकचन्द यादव की बताई गई है।

Story Loader