2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: बारां के परिवार की कार कोटा में टैंकर से टकराई, मां की मौत, बेटा और बहू की हालत नाजुक

बपावर-सांगोद स्टेट हाइवे 51 पर थाना क्षेत्र के कमोलर कस्बे के पास सोमवार देर रात टैंकर व कार में हुई भिड़ंत में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:35 AM IST

Road Accident

बारां के परिवार की कार कोटा में टैंकर से टकराई, मां की मौत, बेटा और बहू की हालत नाजुक

मोईकलां. बपावर-सांगोद स्टेट हाइवे 51 पर थाना क्षेत्र के कमोलर कस्बे के पास सोमवार देर रात टैंकर व कार में हुई भिड़ंत में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बपावर पुलिस मौके पर पहुंची।

Special News : सावधान! सांप को सताया तो आपकी 7 पीढ़ी को भुगतना होगा अंजाम

पुलिस के अनुसार कनवास थाना क्षेत्र के पीतामपुरा गांव हाल निवासी रेलवे कॉलोनी बारां सुगन्ती बाई मीणा (55) अपने बेटे संजय कुमार मीणा (31) व बहू दीपाबाई (28) के साथ मोड़क क्षेत्र से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।

Big News: कोटा की कोचिंग में हाई वोल्टेज हंगामा, युवक ने ब्लेड से काट डाली हाथ की नस, खून बहता देख सहम गए छात्र-छात्राएं

बपावर थाना क्षेत्र के कमोलर कस्बे के पास बपावर की तरफ से आ रहे टैंकर से उनकी कार की टक्कर हो गई। जिससे सुगन्तीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे संजय व बहू दीपाबाई को गंभीर हालत में सांगोद से कोटा रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बपावर थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह रात को पुलिस जाप्ते के साथ घटना स्थल पहुंचे और स्टेट हाइवे 51 से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल संजय मीणा की हालत स्थिर बताई गई है।

OMG: मां ने यूनिफॉर्म में स्कूल भेजा, कफन में घर लौटी बेटी...खबर पढ़कर कांप जाएगा आपका कलेजा

ग्रामीणों ने भी दिखाई मानवता
सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द सुमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उपचार के लिए मां, बेटे व बहू को सांगोद पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि संजय व दीपा को गंभीर हालत में कोटा रैफर कर दिया।