ये मामले भी आए समिति में
समिति अध्यक्ष विजय ने बताया कि एक महिला ने बताया कि महिला थाने में उसके साथ छेड़छाड़ के मामले में सही जांच नहीं की जा रही है। इसलिए जांच बदलवाई जाए। समिति ने जांच अन्य अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए। घनश्याम कुशवाह ने नयापुरा थाने में दर्ज एक मामले में सिपाही के खिलाफ, गिर्राज गोयल ने नयापुरा थाने में दर्ज मामले में कार्यवाही नहीं होने, राकेश कुमार ने मोड़क थाने में दर्ज एक मामले में कार्यवाही नहीं होने, बजरंग और सतनाम सिंह ने गुमानपुरा थाना संबंधी, सुगना मीणा ने अपने पति सिपाही अशोक के खिलाफ, किशनलाल नागर ने उद्योग नगर थाने में एक्सीडेंट के मामले में कार्रवाई नहीं होने और प्रणय विजय ने उनके खिलाफ करीब दो साल से जवाहर नगर थाने में दर्ज मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। सभी मामलों में समिति ने एसपी व संबंधित थानों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र कार्यवाही करें।