4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi Special : राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, बदल जाएगी आपकी तकदीर

होली के त्योहार में अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए अपनी ग्रह राशि के मुताबिक रंगों का इस्तेमाल करें|
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 20 Feb 2018, 2:34 PM IST

Holi Festival According to your Rashi

कोटा . रंगों को ग्रहों का प्रतीक माना जाता है। प्रत्येक रंग किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हंै। इन्हीं रंगों से होली खेलते हुए इस पर्व का आनंद लिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक होली के त्योहार में अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए अपनी ग्रह राशि के मुताबिक रंगों का इस्तेमाल करते हुए त्योहार को सार्थक बनाएं। ज्योतिष राशि के आधार पर रंगों का चयन कर होली को शुभ बनाने की विधि बताता है। ज्योतिषाचार्य अमित जैन बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार आपको होली पर किस रंग का चुनाव करना चाहिए।

कोटा की आदर्श होली बताएगी बदमाशों ने कैसे लूटा 27 किलो सोना, लूटेरों का दुस्साहस और पुलिस की नाकामी करेगी उजागर

मेष राशि: मेष राशि मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग सर्वोत्तम है। लाल रंग प्रेम और सच्चाई का व गुलाबी सहनशीलता का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों रंगों के संयोग से इनके जीवन में प्रेम और पाजीटिव ऊर्जा बनी रहेगी। सकारातत्मक ऊर्जा-उत्साह का संचार होगा


वृषभ राशि: वृष राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृष राशि के जातक सफेद और क्रीम रंग से होली खेलें। यह उनके लिए सुख और सौभाग्य लाएगा। इन रंगों से आपका मन प्रफुल्ल्ति रहेगा। इस राशि के जातकों का सहभाव रचनात्मक, कलात्मक और रोमांटिक मूड के होते हैं। इन रंगों के उपयोग से इनमें आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है।


मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध है और यह वायु तत्व की राशि है। बुध हरे रंग का प्रतीक है, अत: मिथुन राशि के जातक हरे व पीले रंग से होली खेले। यह रंग इनके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस रंग से ना केवल मान सम्मान बढ़ेगा बल्कि इनके संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। साथ ही इनमें सर्वगुण सम्पन्नता आएगी।

Holi Special : खुल गया राज, हाथी पर होकर सवार लश्कर के साथ होली खेलने यहां जाते थे कोटा दरबार

कर्क राशि: कर्क राशि का ह्य चंद्र है और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के लोग स्वाभीमानी होते हैं। इसलिए इन्हें सफेद और क्रीम रंग का उपयोग करना चाहिए। यह इनको हर्ष, शांति और दिल को सुकून प्रदान करेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और यह अग्नि तत्व की राशि है। इस राशि के लोग जिंदादिल होते हैं और यह सभी जगह अपने लिए बड़ी ही आसानी से महत्वपूर्ण स्थान बना लेते हैं। इनके लिए पीला और केसरिया रंग काफी अच्छा होता है। अत: इन्हीं रंगों के साथ होली खेलना चाहिए।


कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। कन्या राशि के लोगों के लिए हरा रंग सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा गोल्डन रंग का उपयोग भी कर सकते हैं। इन रंगों से होली खेलने से इनके जीवन के आर्थिक संकट दूर होते हैं। इस राशि के जातकों का सहभाव उदारवादी व सहनशील होते हैं।

तुला राशि : तुला राशि का स्वामी शुक्र है और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद और पीला रंग शुभ होता है। इससे यह दूसरों के हृदय में अपना अलग स्थान बना पाएंगे और धन की भी कोई कमी नहीं रहेगी।

#khulkarkheloholi : राजस्थान के इस नंदग्राम में खेली जाती है कोड़ामार होली

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और यह जल तत्व की राशि है। इसीलिए इनके लिए लाल और गुलाबी रंग श्रेष्ठ है। इस राशि के जातकों को होली विशेष रूप से पसंद होती है। लाल और गुलाबी रंग के प्रयोग से जीवन के सभी आर्थिक संकट दूर रहते हैं।


धनु राशि : धनु राशि का स्वामी गुरु है और यह अग्नितत्व की राशि है। इसी कारण इस राशि के जातकों के लिए लाल व पीला रंग सर्वोत्तम है। होली में यह दोनों रंग ऊर्जा और प्रसन्नता को बढ़ाएंगे। पीला रंग देवताओं का भी प्रिय है। इस रंग के प्रभाव से जातक को गुरु ग्रह से संबंधित कोई भी परेशानियां नहीं होती है। इस राशि के लोग गुणी व धनी होते हैं।

मकर राशि: मकर राशि का स्वामी शनि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर राशि के जातकों के लिए नीला और हरा रंग सबसे शुभ माना गया है। इस रंग के उपयोग से उनमें आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा इस राशि के लोगों का सहभाव उदारता, ईमानदारी, और सहयोगी होते हैं।

Read More: बाजारों में दिखने लगे होली के रंग, बच्चों के पसंदीदा कार्टूनों की पिचकारियों की दिखी भरमार...देखिए तस्वीरें

कुंभ राशि : कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के लोग स्वभाव से बेहद उत्साही होते हैं। ऐसे में इनके लिए नीला और हरा रंग काफी अच्छा होता है। ये रंग जीवन में शांति और सुकून लाते हैं।

मीन राशि : मीन राशि का स्वामी गुरु है और यह जल तत्व की राशि है। पीला और लाल रंग इनके लिए शुभ है। होली पर इन्हीं रंगों के साथ होली खेलनी चाहिए।