4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाकाबंदी कर चाेरों को तलाश रही पुलिस, फिर भी मामला सिफर

शहर में बढ़ते क्राइम को रोकने में पुलिस पूरी तरह नाकाम है। पिछले 10 दिनाें में 7-8 चारियां हाे चुकी है और पुलिस जांच सिर्फ नाकाबंदी पर ही अटकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 22 Nov 2017, 3:57 PM IST

Blockade, kota police, Police investigation, Police department, Theft, Thief, Team formed, Police inquiry, Claim, Superintendent of police, Police teams, Crime, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

नाकाबंदी कर आरोपितों को तलाश करती पुलिस

शहर में पिछलेे दस दिन में आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है, चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस विभाग ने टीम गठित की। पुलिस ने दावा किया की इस मामले में कुछ अहम् सुराग हाथ लगें है। इसलिए दिन में भी की नाकाबंदी कर पूछताछ की जा रही।

Read More: साहब! गंदगी का ढेर नजर नहीं आ रहा, और सपना देख रहे रैंक सुधारने का

अधिकारियों का दावा अहम् सुराग मिले

शहर में गत दिनों हुई चोरियों को देखते हुए पुलिस ने रात में ही नहीं मंगलवार को दिन में भी नाकाबंदी करवाई लेकिन पुलिस के हाथ फिर भी खाली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उनके हाथ अहम् सुराग लगे हैं। शहर में गत दस दिन में आधा दर्जन से अधिक बड़ी चोरियां हुई हैं। इनमें लाखों के जेवरात व नकदी और मोबाइल चोर ले गए। इनके बारे में पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है।

Read More: OMG: स्टूडेंट्स से मोटा पैसा वसूल कर निगम करने जा रहा ये काम

दिन में भी नाकाबंदी करवाई

पुलिस ने मंगलवार को शहर के सभी इलाकों में नाकाबंदी करवाई थी। जिसमें कई संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की। इधर, कार्यवाहक शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि पुलिस की ओर से रात में ही नहीं दिन में भी नाकाबंदी करवाई गई है। गश्त भी बढ़ाई है। चोरियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पुलिस को कई अहम् सुराग हाथ लगे हैं जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही उनका खुलासा हो जाएगा।

Read More: ट्रेन का टिकट कै‍ंसिल कराना है तो करें बस एक एसएमएस

बागी बाई व श्रवण लाल के नेत्रदान

शाइन इंडिया फाउंडेशन ने सोमवार दो जनों का नेत्रदान लिया। उनका एक ही मकसद था कि मृत्यु के बाद दूसरों की जिंदगी रोशन हो सके। इसी के चलते परिवारजनों ने उनका नेत्रदान करवाया। शोपिंग सेन्टर निवासी सिंधी समाज की बागी बाई (80) व शास्त्री नगर निवासी श्रवण लाल गर्ग(75) का सोमवार को निधन हो गया। उसके बाद परिवारजनों ने उनका शाइन इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों को बुलाकर नेत्रदान करवाया। डॉ. कुलवंत गौड़ ने यह जानकारी दी।