चेट्रीचण्ड्र महोत्सव पर नए कोटा क्षेत्र में महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 4 स्थित झूलेलाल मंदिर से जय शिव शंकर पूज्य सिन्धी पंचायत समिति के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष ओम आडवानी ने भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कर हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
जय शिव शंकर पूज्य सिन्धी पंचायत समिति के अध्यक्ष शमशेर परमानी ने बताया कि इस दौरान तीन बत्ती चौराहे पर नए कोटा से शेर सिंधु सभा आरकेपुरमए बॉम्बे योजना के सिंधी समाज की महिलाएं एवं अध्यक्ष पवन पंजवानी व महामंत्री अनिल टिलवानी, राजेश दासवानी की अगुवाई में शोभायात्रा रवाना हुई। इसी प्रकार महावीर नगर तृतीय सिंधी पंचायत अध्यक्ष प्रताप बजाज व दादाबाड़ी सिंधी पंचायत अध्यक्ष बलराम दासवानी के नेतृत्व में भी शोभायात्राएं आकर मुख्य शोभायात्रा शामिल हुई। शोभायात्रा में ऊंट गाडिय़ों पर सिंधी समाज के महापुरुषों की सजी झाकियां चल रही थी। वहीं डीजे, डीजे बैण्डबाजों के साथ व घोड़ो पर सवार होकर समाज के बुजुर्ग, नौजवान व महिलाएं चल रही थी। शोभायात्रा में आयो लाल झूलेलाल के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं की भजन मण्डलियां भजन गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर.4 से झूलेलाल मंदिर, सुभाष सर्किल, तीन बत्ती चौराहा, बसंत बिहार, दादाबाडी छोटा चौराहा से होते हुए भीतरिया कुण्ड पहुंची। यहां पर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के साथ अखण्ड ज्योत का विसर्जन किया गया। इस दौरान रास्ते में स्थानीय व्यापार संघो, सामाजिक संगठनों व दूकानदारों ने जगह-जगह स्वातगत किया गया।
शोभायात्रा में सिंधी जनरल पंचायत के महामंत्री पुरूषोत्तम छावडिय़ा, रवि बृजवानी, भारतीय सिंधु सभा युवा प्रकोष्ठ के किशोर सिधवानी, कपिल परमानी, विक्की चौथवानी, जय शिव शंकर पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी मुकेश पुरसवानी, देवीचन्द दरियानी, श्रीचन्द चौथवानी, भरत रोहिडा, सेवक भोजवानी, पुरूषोत्तम रोहिडा, देवीलाल मतानी, दीपक चुग्ध, सुरेश विशनानी, घनश्याम बनवारी, पवन माखीजा, चन्द्र प्रकाश चावला सहित सिंधी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।