1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दूसरे के मददगार बनकर इंसानियत का फर्ज अदा करना ही रमजान

जंगली शाह बाबा दरगाह परिसर में शहर काजी अनवार अहमद की मौजूदगी में रविवार को रोजा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 21 May 2018, 12:56 PM IST

ramzan

एक दूसरे के मददगार बनकर इंसानियत का फर्ज अदा करना ही रमजान

कोटा . जंगली शाह बाबा दरगाह परिसर में शहर काजी अनवार अहमद की मौजूदगी व राजस्थान राज्य हज कमेटी के चेयरमैन के संयोजन में रविवार को रोजा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रोजा अफ्तार किया। अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं भी की गई।

Health Tips: रमजान में लें ये डाइट तो महसूस नहीं होगी कमजोरी

शहर काजी अनवार अहमद ने इस मौके पर कहा कि यह माह मैसेज देता है कि हम तकवा वाले बन जाएं। उपर वाले से डरें, तमाम बुराइयों से खुद को बचाकर चलें। इसी का नाम रमजान है। कार्यक्रम में मौजूद सांसद ओम बिरला ने कहा कि रमजान इंसान को निखार देते हैं। यह एक दूसरे के दर्द को समझने का सामथ्र्य देते हैं। इस माह में जो हांसिल करें उसे जीवन में शामिल करें।


इंसानियत का फर्ज करें अदा

मौलाना फज्ले हक ने रमजान संयम, सब्र, संतोष का मार्ग दिखाने वाला है। जिनके पास ईश्वर का सब कुछ दिया हुआ है, इसके बाद वह सब्र करता है तो यह बड़ी बात है। एक दूसरे के मददगार बनकर इंसानियत का फर्ज अदा करने में ही रमजान की सार्थकता है। चेयरमैन आमीन पठान ने कहा कि यह माह बख्शीश का है। इसमें की गई दुआएं कुबूल होती हैं, इसलिए अमन चैन की दुआएं करो। मुफ्ती शमीम अशरफ, हाजी गुलाम जिलानी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More: आंखों से मिलेगी खाद्य सुरक्षा


रोजे रखें, लेकिन यह भी रखें ध्यान
कोटा. रमजान इबादत का तो है ही शरीर को एनर्जेटिक बनाने का महीना भी है। इस माह के साइंटिफिक रोल को देखें और सलीके से अनुसरण करें तो यह इंसान को तरोताजा बना सकता है। रमजान के मौके पर स्वास्थ्य की दुष्टि से लेप्रोस्कोपिक एवं गेस्ट्रो सर्जन डॉ. लियाकत हुसैन ने बताया कि बच्चे व युवा सभी रमजान करते हैं।

खान पान का विशेष ध्यान रखा जाए। पौष्टिक आहार से रोजा खोलना चाहिए। आहार इस तरह से लें कि आसानी से पच जाए। सब्जियां, मसूर की दाल, साबूत अनाज और अंजीर के फल का सेवन कर सकते हैं। यह आपको पूरा दिन एनर्जी देने के साथ सेहतमंद भी रखेंगे। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी, दूध, फलों के जूस का सेवन करें। कॉफी , चाय या कोल्ड ड्रिंक्स को अवॉइड करें।

इनकी अपेक्षा तरबूज, सूखे अंजीर, अंगूर, नारियल पानी, खरबूजा, आम का सेवन किया जा सकता है। पोषक तत्वों के साथ मिनरल्स, विटामिन्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम भी होता है, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। दलिया, साबूदाना ले सकते हैं। सूप, सलाद, अंकुरित अनाज व हल्का भोजन किया जा सकता है।