25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें, संगठन को मजबूत बनाएं

कोटा

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

Rajasthan

- कासमपुरा में बूथ बैठक सम्पन्न
कवाई. आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा मंडल कवाई की ओर से शुक्रवार को दिलोद हाथी ग्राम पंचायत के कासमपुरा स्थित ठाकुरजी मंदिर परिसर में बूथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा ने की। संबोधित करते हुए हाड़ा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त बूथ संगठन है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं पन्ना प्रमुखों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया। बैठक को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा, निर्मल नागर, भंवरलाल भार्गव, चौथमल नागर, मांगीलाल गुर्जर, दुर्गाशंकर नागर, नंदलाल नागर, नरेन्द्र नागर, शिव नागर, रामकरण गौतम, प्रहलाद योगी, कालूलाल मीणा, हेमराज थानीवाल, विकास मीणा, दिलीप नायक, सुनील वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।