2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में हो रही बाइक चोरी और रेलवे सम्पत्ति की चोरियों का हुआ पर्दाफाश

चोरी की दो बाइक समेत आरोपित गिरफ्तार। रेलवे सम्पत्ति चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 20 Jan 2018, 10:05 AM IST

Bike Thief

कोटा .

कोटा पुलिस ने गुरूवार को एक बाइक चोर व शुक्रवार को रेलवे सम्पति चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

चोरी की दो बाइक समेत आरोपित गिरफ्तार

रामपुरा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। अदालत ने शुक्रवार को आरोपित को जेल भेज दिया।
रामपुरा कोतवाली थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि चश्मे की बावड़ी के पास सड़क पर एक व्यक्ति बाइक लेकर घूम रहा है। वह कोई वारदात करने की फिराक में है। सूचना पर उन्होंने एएसआई लोकेश्वर सिंह को जाप्ते के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देख युवक बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा।

Read More: भरतपुर और करौली में करने वाला था आतंककारी हमले, उसकी लोकेशन मिली कोटा तो मचा हडकंप, हरकत में आई नं. 1 पुलिस

उसे पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता भीमगंजमंडी स्थित गुरुद्वारा रोड निवासी जगजीत सिंह नारंग (40) बताया। बाइक के बारे में पूछने पर पहले तो वह स्वयं की बताता रहा। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने विज्ञान नगर क्षेत्र से चोरी करना कबूला। वह चोरी की बाइक को चश्मे की बावड़ी क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। सीआई ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर नयापुरा से चोरी की गई एक और बाइक बरामद की। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड चाहा था, लेकिन न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया।

रेलवे सम्पत्ति चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार
कोटा. रेलवे सम्पत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ पोस्ट ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन्हें अदालत में पेश करने पर दो को जेल भेज दिया गया जबकि एक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को सूचना मिली थी कि कैरिज एण्ड वैगन सिक लाइन के स्टोर से कुछ सामान चोरी हो गया है।

Read More: 4 साल का पड़ा रिश्वत का मुर्गा

सूचना पर मौका मुआयना कर जांच उप निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा को दी गई। मुखबिर से मिली सूचना व मौके के सबूतों के आधार पर शुक्रवार को रंग तालाब निवासी मनीष उर्फ मोनू वाल्मीकि ( 24), रंगपुर रोड निवासी प्रदीप उर्फ कालू प्रजापति (27) और चोरी का माल खरीदने वाले बोरखेड़ा निवासी सोनू भील(24) को गिरफ्तार किया गया। इनसे चोरी किए गए कॉपर वायर व प्रेशर गेज को बरामद किया गया। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से आरोपित मनीष व सोनू को अदालत ने जेल भेज दिया। प्रदीप को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।