
शहर के 16 थानों के थानाधिकारी बदले, नए थानाधिकारियों के आने के बाद से चल रही थी कवायद
कोटा. SP kota city शहर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को शहर के 18 थानों में से 16 थानों के थानाधिकारी की स्थानान्तरण transfer सूची जारी कर दी। शहर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि रामेश्वर प्रसाद को पदस्थापन की प्रतीक्षा से बोरखेड़ा, विवेक सोनी को पदस्थापन की प्रतीक्षा से अभय कमांड सेन्टर, पदस्थापन की प्रतीक्षा से महावीर प्रसाद को आरके पुरम, अंजना को पदस्थापन की प्रतीक्षा से जवाहर नगर, अभिषेक पारीक को पदस्थापन की प्रतीक्षा से रेलवे कॉलोनी थाने में लगाया है।
इसी तरह शंभू सिंह को APO पदस्थापना की प्रतीक्षा से किशोरपुरा थाना, हंसराज को पदस्थापन की प्रतीक्षा से यातायात थाना व चन्द्रज्योति शर्मा को पद की प्रतीक्षा से महिला थाना लगाया गया। जबकि बाबूलाल मीणा को किशोरपुरा थाने से एसआईयूसीडब्ल्यू, ओमप्रकाश वर्मा को आरके पुरम से पुलिस लाइन, प्रवीण व्यास को कोतवाली से पुलिस लाइन, मुनीन्द्र सिंह को उद्योग नगर से नयापुरा, दयाराम मीणा को पुलिस लाइन से कोतवाली, प्रमेन्द्र सिंह रावत को जवाहर नगर से उद्योग नगर, संदीप विश्नोई को अभय कमांड सेन्टर से कैथूनीपोल व पवन कुमार मीणा को कैथूनीपोल से महावीर नगर तैनात किया गया।
Published on:
12 Mar 2020 11:30 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
