3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: कोटा को मिलेगें दो नए उपहार, कृष्ण प्रतिमा और ओपन थियेटर बनाने जा रहा यूआईटी

सेवन वंडर्स, घटोत्कच चौराहा के बाद अब नगर विकास न्यास शहर की सुंदरता में जल्द दो जगह चार चांद लगाने जा रही है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

ritu shrivastav

Nov 22, 2017

Nagar Vikas Trust, Seven Wonders, Ghatovekacha Chaurah, Rajasthani Look, Ganesh Park, Open Theater, Chambal River, Lord Sri Krishna, Statue, Geeta Siddha, UIT, UIT Chairman Ramkumar Mehta, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

श्रीकृष्ण की प्रतिमा

न्यास अध्यक्ष ने की कन्सल्टेंट फर्म प्रतिनिधियों से कोटा के साैन्दर्य में इजाफा करने काे लेकर चर्चा की। इस चर्चा में कुछ अहम फैसले लिए गए। आने वाले समय में गणेश उद्यान को ओपन थियेटर की सौगात मिलेगी। साथ ही चम्बल नदी पर एक प्रतिमा भी स्थापित करने की योजना है।

Read More: साहब! गंदगी का ढेर नजर नहीं आ रहा, और सपना देख रहे रैंक सुधारने का

राजस्थानी लुक में होगा ओपन थियेटर

चम्बल नदी पर बने दोनों पुल के बीच कुन्हाड़ी क्षेत्र में अर्जुन को गीता उपदेश देते भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा लगाने की तैयारी में तो न्यास है ही, अब गणेश उद्यान में राजस्थानी किले के लुक में ओपन थियेटर की सौगात भी शहरवासियों को मिलेगी। दोनों कार्यों को लेकर मंगलवार को नगर विकास न्यास के मंथन सभागार में यूआईटी चेयरमैन रामकुमार मेहता ने न्यास अधिकारियों व कन्सल्टेंट फर्म के प्रतिनिधियों से विस्तार से वार्ता की और प्रजेन्टेशन देखा। इस दौरान न्यास सचिव आनंदीलाल वैष्णव भी मौजूद थे।

Read More: OMG: स्टूडेंट्स से मोटा पैसा वसूल कर निगम करने जा रहा ये काम

भगवान कृष्ण की प्रतिमा

न्यास अध्यक्ष मेहता ने बताया कि गीता उपदेश देते भगवान कृष्ण की प्रतिमा का निर्माण 20 आरसीसी के पिलर पर प्लेटफार्म तैयार कर किया जाएगा। प्रतिमा की लम्बाई 19 मीटर, चौड़ाई 9 मीटर, 8 से 9 मीटर ऊंचाई रहेगी। इस कार्य में 1.13 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रतिमा स्थल उड़ीसा के राकेश परनायक द्वारा तैयार की जाएगी। वहीं गणेश उद्यान में 300 चेयर की बैठक व्यवस्था का ओपन थियेटर बनाया जाएगा। यहां एक स्टेज व शौर्य गैलेरी का निर्माण किया जाएगा।

Read More: पार्षदों को शामिल किए बिना ही निगम लगा रहा रैंकिग की दौड़

इसमें राजस्थान, सेना से सम्बन्धित इतिहास की जानकारी दी जाएगी। स्क्रीन पर शौर्य गाथा से सम्बन्धित मूवीज दिखाई जाएगी। थियेटर को राजस्थानी किले का लुक दिया जाएगा। ओपन थियेटर पर 3.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Story Loader