
कोटा में गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को कुछ बदमाशों ने पुलिस की वर्दी व्यापारी का अपहरण कर 38 लाख रुपए लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुमानपुरा स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी विशाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात को चार से पांच लोग घर आए। दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने बताया कि घर में हवाला के रुपए रखे हैं। बदमाशों ने रुपयों के साथ विशाल को अपनी कार में बिठाया और हैंगिंग ब्रिज पर छोड़कर फरार हो गए। विशाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि फरियादी विशाल ने रिपोर्ट दी है कि वह अपने कमरे में अकेला था। इस दौरान चार लोग घर में घुसे और उसके कमरे में आ गए। दो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उन्हें घर के अंदर रुपए कहां पर रखे हुए हैं? इसकी जानकारी थी। बदमाशों 38 लाख रुपयों से भरा बैग कार में रखा और विशाल को साथ में बिठाकर ले गए। बाद में बदमाश विशाल को हैंगिंग ब्रिज पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
Published on:
25 Nov 2024 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
