scriptसुमेरा तालाब में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप | Woman dead body found in Sumera Pond | Patrika News
ललितपुर

सुमेरा तालाब में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

– सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को निकलवाकर कराई शिनाख्त- महिला की पहचान भाई उसके द्वारा संगीता पत्नी सुखलाल निवासी डोडाघाट के रूप में की गई- मृतिका मानसिक रूप से थी विक्षिप्त- पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम गृह

ललितपुरFeb 27, 2021 / 07:36 pm

Abhishek Gupta

deadbody.jpg

Dead body

ललितपुर। ऐतिहासिक सुमेर तालाब में एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को निकलवा कर उसकी पहचान कराई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बीचोंबीच स्थित ऐतिहासिक सुमेर तालाब के पानी में सुबह सुबह किसी महिला का शव उतराते हुए दिखा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को दी गई । सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पानी से महिला के शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पहचान कराई।
महिला के सगे भाई सहित कई लोगों ने उसकी पहचान एक दिव्यांग भिखारिन के रूप में की जिसका नामसंगीता पत्नी सुखलाल निवासी डोडाघाट बताया गया। लोगों ने बताया कि उक्त दिव्यांग महिला दिन भर मोहल्ला तालाब पुरा और उसके आसपास के इलाकों में घूमती रहती थी और भीख मांग कर अपना भरण-पोषण कर रही थी। विगत शाम भी स्थानीय लोगों ने उसे तालाब के आसपास टहलते हुए देखा था, लेकिन उसके बाद वह पानी में कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह कह पाना मुश्किल है महिला की हत्या हुई है या फिर यह किसी दुर्घटना का शिकार हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Home / Lalitpur / सुमेरा तालाब में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो