1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसबीआइ में निकली बंपर भर्ती, एेसे करें आवेदन

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने युवाओं को नौकरी का एक सुनहरा मौका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:43 PM IST

SBI

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने देश के युवाओं को नौकरी का एक सुनहरा मौका दिया है। एसबीआइ ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक इस भर्ती के माध्यम से देशभर में फैली अपनी शाखाओं में प्रोबेशनरी अधिकारी (पीओ) की नियुक्ति करेगा। बैंक ने करीब 2000 प्रोबेशनरी अधिकारी के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए युवा 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

कहां करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रोबेशनरी अधिकारी के करीब 2000 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 13 मई 2018 तक एसबीआइ की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन Prelims Exam और Mains Exam में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। Prelims Exam और Mains Exam में चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट बनाई जाएगी। इस मेरिट में चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकाली गई प्रोबेशनरी अधिकारी की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा। एसबीआइ के नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए की फीस रखी गई है। सभी उम्मीदवारों का कम से कम किसी भी विश्वविधालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। लिखित परीक्षा में एक गलत जवाब के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों की आयु 21 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

खास बातें

आवेदन की अंतिम तारीख- 13 मई 2018

Prelims Exam- 1,7 और 8 जुलाई 2018 (बदलाव संभव)

Mains Exam - 4 अगस्त 2018 (बदलाव संभव)

SBI की वेबसाइट - sbi.co.in/careers