Women's Day 2025 Quotes: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आप अपने घर और समाज की औरतों को इन महान महिलाओं के प्रेरणादायक कोट्स से शुभकामनायें देकर उनके दिन को खास बना सकते हैं।
Women’s Day 2025 Quotes: महिलाओं की शक्ति, साहस और योगदान को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाएं सिर्फ परिवार और समाज की रीढ़ ही नहीं हैं, बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रही हैं और सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं।
कल्पना चावला की आसमान छूती उड़ान, सरोजिनी नायडू की दमदार आवाज और कंगना रनौत की बॉलीवुड से सांसद तक का सफर की सशक्त लेखनी- ये सभी उदाहरण इस बात का सबूत हैं कि महिलाएं तय सीमाओं तक नहीं, बल्कि अपने हौसले और काबिलियत से पहचानी जाती हैं। उनके विचार और संघर्ष आज भी हर महिला को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस खास दिन पर आप भी अपने अपनों को शुभकामनाएं देकर उनके हौसले को सराह सकते हैं। इन महान महिलाओं के प्रेरणादायक शब्द न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि हर महिला को अपनी ताकत पहचानने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
''अगर आप के पास कोई सपना है तो उसको साकार करने का प्रयसा करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप औरत है या किस देश की निवासी।'' - कल्पना चावला
''जब कोई पुरुष महिलाओं की शक्ति को नकराता है, तो वह अपने ही अवचेतन को नकार रहा होता है।”-अमृता प्रीतम
“पुरुष देश की शान हैं तो महिला देश की नींव है।”- सरोजिनी नायडू
''पितृसत्तात्मक समाज यह कभी नहीं चाहेगा कि स्त्रियां उनकी बराबरी करें। हमें खुद को साबित करना होगा। अन्याय, दासता से ऊपर उठना होगा।''- सावित्रीबाई फुले
''जो महिलाएं व्यंग्य या सफलता के साथ प्रतिक्रिया करती हैं, वे सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित कर सकती हैं। उनके कार्य और उपलब्धियाँ रूढ़ियों को चुनौती देती हैं और बाधाओं को तोड़ती हैं।''- कंगना रनौत
''यदि आप अपने सपने नहीं बनाएंगे, तो कोई और आपको अपने सपने पूरे करने में मदद करने के लिए रख लेगा।''– नीता अंबानी
''आपको परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है, बस खुद बनिए। दुनिया में महिलाओं के लिए आगे बढ़ने और सफलता पाने के असीम अवसर हैं।''- दीपिका पादुकोण
''यह इस बारे में नहीं है कि आपको कितनी बार ठुकराया गया, गिराया गया या हराया गया, यह इस बारे में है कि आप कितनी बार उठते हैं, बहादुर बनते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।- लेडी गागा
''मैं अकेले दुनिया नहीं बदल सकती, लेकिन मैं पानी में एक कंकड़ फेंककर कई लहरें जरूर पैदा कर सकती हूं।''- मदर टेरेसा
''हम महिलाएं जो चाहें हासिल कर सकती हैं, हमारी सफलता की कोई सीमा नहीं है।''- मिशेल ओबामा