लखनऊ

होली के लिए लखनऊ से चलेंगी 200 स्पशल बसें, एडवांस बुकिंग पर मिलेगी छूट

होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा और उनकी संख्या को ध्यान में रखते हुए लखनऊ से दो सौ बसें चलाई जाएंगी

2 min read
Feb 15, 2018

लखनऊ. होली आने वाली है और ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से दो सौ बसें चलाने की योजना बनाई गयी है। ये बसें चारबाग औऱ कैसरबाग बस अड्डे से चलायी जाएंगी। होली हो या कोई भी फेस्टिवल हो, ये समय ऐसा होता है जब यात्रियों का तादाद सबसे ज्यादा होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए होली के दौरान राजधानी लखनऊ में दो सौ बसें चलाने की योजना बनाई गयी है। इनमें डेढ़ सौ साधारण और 50 एसी बसें चलाई जाएंगी।

इस तरह होगा एसी बसों का टाइमटेबल

क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि साधारण बसें पूर्वांचल के कई क्षेत्रों से दौड़ेंगी। इन एसी बसों में सबका रूट अलग होगा। इनमें से 30 एसी बसें दिल्ली जाएंगी। इसके अलावा बची बसें गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और बहराइच से होते हुए चलेंगी।

ऐसा होगा साधआरण बसों का टाइमटेबल

डेढ़ सौ चलने वाली साधारण बसें 26 फरवरी से 5 मार्च तक संचालित होंगी। ये बसें आठ दिनों तक हर एक घंटे में संचालित होंगी।

बसों का है हाउसफुल

एके सिंह ने बताया कि होली के लिए अभी से सीटें फुल हो गयी हैं। यात्री ज्यादा हैं और एडवांस बुकिंग में सारी सीटें फुल हो गयी हैं। इस वजह से निगम की लंबी दूरी की एसी बसों में होली के दौरान सीटों की बुकिंग शुरू हो गयी है। रूटीन बसों में सीटें बुक हो रही हैं।

इन रूट्स के लिए चलेंगी बसें

होली पर चलने वाली बसें वाराणसी, गाजीपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, महाराजगंज, आजमगढ़, बस्ती, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और फैजाबाद के लिए चलेंगी। ये बसें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली से सवारी लेकर चलेंगी लेकिन इसके बाद रास्ते में कहीं नहीं रुकेंगी।

एडवांस सीट पर छूट ऑफर

जो यात्री वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ और शताब्दी बस से जाना चाहते हैं उनके लिए भी विशेष ऑपर है। होली के लिए इन बसों पर एडवांस सीट बुक करवाकर यात्री छूट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Updated on:
15 Feb 2018 02:56 pm
Published on:
15 Feb 2018 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर