4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holiday: यूपी में 23 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल? जान लें क्या है अपडेट

School Closed: प्रयागराज में 20 तारीख तक पहले ही छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान को लेकर यह फैसला लिया गया है। मौनी अमावस्या के दौरान पवित्र स्नान को लेकर जिले में भीड़-भाड़ रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Jan 18, 2026

School Holiday

School Holiday(Image-Patrika.com)

School Holiday In Up: उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिले में ठंड को लेकर स्कूलों की छुट्टी जारी है। बढ़ती ठंड को लेकर स्कूलों की छुट्टी कई बार आगे भी बढ़ाई गई है। अधिकतर जिलों में 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी है। 19 जनवरी, सोमवार से स्कूल खुलने की संभावना है। हालांकि इस महीने में और भी छुट्टी स्कूलों छात्रों को मिलने वाली है। सरकारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को पूरे राज्य में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। साथ कई जिले में 23 जनवरी को भी छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। अभी कोई सरकारी आदेश छुट्टी के संबंध में जारी नहीं किया गया है। लेकिन स्कूलों में और दफ्तरों में वैकल्पिक छुट्टी दी जा सकती है।

School Holiday: 23 जनवरी को क्या है?

23 जनवरी को पूरे देश में वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाना है। वसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशभर के स्कूलों में छुट्टी रह सकती है। इसके साथ ही, इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। जिलेवार भी छुट्टी का घोषणा जरुरत के अनुसार की जा सकती है।

Prayagraj Schools Holiday: प्रयागराज में 20 तारीख तक स्कूल बंद


प्रयागराज में 20 तारीख तक पहले ही छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान को लेकर यह फैसला लिया गया है। मौनी अमावस्या के दौरान पवित्र स्नान को लेकर जिले में भीड़-भाड़ रहती है। कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। सुरक्षा और भीड़-भाड़ को लेकर यह फैसला लिया गया है।