लखनऊ. गुरु पूर्णिमा उत्सव इस माह में 27 जुलाई को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में गुरु दक्षिणा देने की परम्परा सन 1928 से लगातार चली आ रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने इस बार गुरु दक्षिणा के नियमों में अहम बदलाव किए है। जिसमें आपको राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अब गुरु दक्षिणा के रूप में आईडी, ईमेल और आधार नंबर देना होगा। गुरु दक्षिणा में यह प्रक्रिया अब अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही बताया गया कि 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में गुरु दक्षिणा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।