26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP UP: आप यूपी के 360 ग्रामीण विधानसभा में गांव चलो अभियान करेगी, क्या है तैयारी जानें

Lucknow News: आम आदमी पार्टी गुरुवार से के 360 ग्रामीण विधानसभा में गांव चलो अभियान करेगी

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Virat Sharma

Jun 15, 2023

AAP UP: आप यूपी के 360 ग्रामीण विधानसभा में गांव चलो अभियान करेगी, क्या है तैयारी जानें

Aam Admi Party

AAP UP: आम आदमी पार्टी गुरुवार से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ गांव चलो अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान की शुरुआत जालौन के उरई विधानसभा के मिनौरा गांव से होगी जिसका शुभारंभ यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे। तो वहीं इस अभियान का नेतृत्व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल करेंगे।

आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने गांव चलो अभियान को लेकर बताया कि 15 जून से 25 अक्टूबर तक 132 दिनों तक यह अभियान यूपी के 360 ग्रामीण विधानसभा से होकर गुजरेगा। उसके बाद लगभग 700 ब्लॉक के गांव में गांव चलो अभियान का कार्यक्रम पंचायत प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

गांव चलो अभियान को लेकर क्या है आप की तैयारी

आप पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने बताया कि गांव चलो अभियान का समापन लखनऊ में 75 जिला अध्यक्ष 103 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 360 विधानसभा अध्यक्ष और लगभग 700 ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा 1245 पदाधिकारियों को समापन में पदाधिकारी सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जाएगा।

गांव चलो अभियान का क्या है मकसद

विनय पटेल ने बताया गांव चलो अभियान का मकसद है कि देश को आजाद हुए 75 साल से भी ज्यादा हो गए लेकिन प्रदेश के 80000 गांव में लोगों को मूलभूत आवश्यकताएं प्राप्त नहीं हो रही है। नगर निगम और पालिकाओं में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं वो सुविधाएं गांव के लोगों को क्यों नहीं मिल रही है।