
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा।
UP Monsoon Session 2023: यूपी मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सदन में बोलते हुए तमाम मुद्दे पर योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं को लेकर सीएम योगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से कुछ ना होता है तो कम से कम सरकार सांड सफारी बना लें।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे सदन में बोलते हुए महंगाई, आलू और मंडी का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव ने अंडे की मार्केट को लेकर भी सरकार को घेरा। साथ ही दूध के बंद प्लांटों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।
आलू का भाव नहीं मिल रहा है: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा साढ़े छह साल में एक भी नई मंडी नहीं बनी। आज किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। सरकार ने मक्का नहीं खरीदी। अखिलेश यादव ने कहा कि आलू का भाव नहीं मिल रहा है, अगर अभी कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं निकला तो आलू के भाव कहां जाएगा?
डेरी सेक्टर किसानों की बढ़ा सकती है आय
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आए बढ़ाने के लिए डेरी सेक्टर मदद कर सकता है। इस सेक्टर को बजट देकर इसे बेहतर बनाया गया। इस सरकार ने कहा कि गाय का दूध का क्या करना है, हम भैंस का दूध लेंगे। आज स्थिति ऐसी है कि वो डेरी प्लांट बंद है।
अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया
अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं के मुद्दे को जोर से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आप इस पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं। क्या आपके पास बजट की कमी है। अगर कुछ नहीं हो सकता है तो कम से कम सांड सफारी ही बना लें।
यह भी पढ़ें: विधानसभा कैंटीन में बीजेपी विधायक की शादी का रिसेप्शन, गिफ्ट के साथ आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी
Updated on:
11 Aug 2023 01:55 pm
Published on:
11 Aug 2023 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
