12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सरकार की लापरवाही से संक्रामक बीमारियों की चपेट में प्रदेश, अखिलेश बोले- यूपी में कुछ भी सुरक्षित नहीं

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से पूरा प्रदेश मच्छर जनित और संक्रामक बीमारियों की चपेट में है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 13, 2023

Akhilesh yadav said due to Negligence of BJP government state is in grip of infectious diseases

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही से संक्रामक बीमारियों की चपेट में प्रदेश है।

UP News: प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से पूरा प्रदेश मच्छर जनित और संक्रामक बीमारियों की चपेट में है।

राजधानी लखनऊ में सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 23 डेंगू के मरीज मिले हैं। लखनऊ में अब तक सिर्फ डेंगू के ही सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ विधानसभा पर आतंकी हमला, 12 फीट नीचे उड़ने लगा एमआई- 17

नगरों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि राजधानी लखनऊ के अलावा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन शहरी इलाकों में सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इसी तरह से अन्य नगरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगरों में साफ-सफाई नहीं है। मच्छरों से बचाव का कोई उपाय नहीं है। नगर निगम लापरवाह बने हुए हैं। बरसात के मौसम, जलभराव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भी सरकार की कोई तैयारी नहीं है।

अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में डेंगू, मलेरिया के मरीज सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा हैं। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर मजबूर हैं।

बारिश और जलभराव से बेहाल है जनता
उन्होंने कहा कि सरकार का नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निष्क्रिय बना दिया है। जनता बारिश और जलभराव से बेहाल है, दूसरी तरफ बीमारियों और बुखार से संकट का सामना कर रही है। मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए RSS ने तैयार किया प्लान, दिसंबर 2024 तक हर गांव में पहुंचेगा संघ