Sengol In Parliament: सेंगोल पर अखिलेश यादव और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेंगोल का आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से किया है।
Sengol In New Parliament: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सेंगोल को लेकर चौकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने सेंगोल का 2024 के लोकसभा चुनाव से कनेक्शन बताया है।
पूर्व सीएम अखिलेश ने ट्वीट किया, "सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण (एक-हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है…लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है।"
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही ये बात
वहीं, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सेंगोल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी, लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र की ओर जा रही है। सपा नेता ने लिखा, "सेंगोल राजदंड, राजतंत्र का प्रतीक था। आज देश में लोकतंत्र है, लोकतंत्र में राजतंत्र के प्रतीक सेंगोल का क्या काम?'
सपा नेता ने लिखा- 'सेंगोल के प्रति भाजपा सरकार की दीवानगी इस बात का प्रमाण है कि इसको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है इसलिए भाजपा लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है जो लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है.'