28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिशत में समझो तो सौ की सौ, भाजपा हार रही नौ की नौ… अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच सपा-भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर योगी सरकार पर तंज कसा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 8 Nov 2024, 6:51 PM IST

Akhilesh yadav Tweet

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में होने वाले नौ विधानसभा उपचुनावों को लेकर दावा किया कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सभी नौ सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी उपचुनाव से पहले नकारात्मक बातें कर रही है, जो उन लोगों का गुण होता है जिनकी अपनी कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं होती। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी के नेता अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दूसरों पर बयानबाजी करते हैं। यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि "डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी नकारात्मक बातें। जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं होती वो दूसरों की बात करते हैं। नकली मुस्कान असलियत नहीं झुपा सकती।"

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस, तीन यात्रियों की मौत

साथ ही, अखिलेश ने लिखा कि अगर प्रतिशत में समझो तो ‘सौ की सौ’, भाजपा उपचुनाव में हार रही ‘नौ की नौ’। उनका इशारा इस बात की ओर था कि बीजेपी अपनी विफलताओं को छुपाने की कोशिश कर रही है।