7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से अफेयर को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस इंटरव्यू में अक्षरा ने पवन सिंह और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में कई बड़े खुलासे किए है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Aug 12, 2021

pawan_singh.jpg

लखनऊ. भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में एंट्री लेने से पहले अपने अफेयर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (pawan singh) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बोली। एक इंटरव्यू में अक्षरा ने पवन सिंह और उनके बीच क्या था, इस बात का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss से चमकी इन भोजपुरी कलाकारों की किस्मत

अक्षरा ने दिखाया भोजपुरिया दम

अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में एक कंटेस्टेंट के रुप में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में पहले ही दिन उनकी बहस मुस्कान से हुई। बहस के बाद अक्षरा सिंह रोने लगी थीं। हालांकि अक्षरा सिंह ने कमबैक करते हुए अपना भोजपुरिया दम दिखाया। इस बात को लेकर अक्षरा के फॉलोवर्स सोशल मीडिया पर उनकी सराहना कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर जाने से पहले दिया था इंटरव्यू

इस बीच अक्षरा का बिग बॉस ओटीटी में जाने से पहले दिया एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अक्षरा ने पवन सिंह और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में कई बड़े खुलासे किए है।

‘मैं रिलेशन में हूं या नहीं, मुझसे कोई नहीं पूछता’

अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू में को-स्टार्स के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर रिएक्शन दिया है। अक्षरा ने कहा कि "पता नहीं, लोग अक्सर मुझे को-स्टार्स के साथ जोड़ देते हैं। अगर मैं कोई गाना या फिल्म करती हूं तो लोग सोचने लगते हैं कि मेरा उनके साथ अफेयर चल रहा है। लेकिन कोई मुझसे आकर नहीं पूछता कि मैं किसी को-स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में हूं या नहीं।"

पवन सिंह के साथ रहा दुखद अनुभव

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी खुल कर बात बात की। अक्षरा ने कहा कि "मैं पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन उनके साथ अनुभव बहुत ही खराब रहा।" 2019 में पवन और अक्षरा के बीच ब्रेकअप की खबरें आई थीं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज करवाई थी और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बनीं Bigg Boss के घर की पहली 'बॉस लेडी'