scriptआप नेता संजय बोले, जलशक्ति मंत्रालय में हुआ हजारों करोड़ का घोटाला, मंत्री जी ने दिया जवाब | allegation of scam jal jeevan mission Minister Reply over Sanjay Singh | Patrika News
लखनऊ

आप नेता संजय बोले, जलशक्ति मंत्रालय में हुआ हजारों करोड़ का घोटाला, मंत्री जी ने दिया जवाब

संजय सिंह का आरोप है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी को जलशक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन योजना में पाइप सप्लाई का ठेका अधिक रेट पर दिया है। जलशक्ति मंत्री ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए संजय सिंह को जवाब दिया है।

लखनऊAug 09, 2021 / 08:22 pm

रफतउद्दीन फरीद

sanjay singh dr mahendra singh

डॉ. महेंद्र सिंह संजय सिंह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ.

जल शक्ति मंत्रालय में हजारों करोड़ का महाघोटाला: आप नेता संजय सिंह क का आरोप

ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद और राम मंदिर निर्माण के लिये जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस बार योगी सरकार के जलशक्ति मंत्रालय पर भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है 1 लाख 20 हजार करोड़ की जल जीवन मिशन योजना में 30 हजार रुपये का घोटाला हुआ है। आरोप लगाया है कि जल शक्ति मंत्रालय उस कंपनी को हजारों करोड़ के पाइप सप्लाई का ठेका दिया है, जिसे आठ राज्यों ने ब्लैक लिस्टेड कर रखा है। जल आपूर्त से जुडा टेंडर मानक से 40 प्रतशित अधकि रेट पर कराया गया। पाइप सप्लाई का टेंडर दिया है। उनका दावा है कि कोलकाता की जिस रश्मि मेटालिस्क्स लिमिटेड को पाइप सप्लाई का ठेका दिया गया है वह न सिर्फ मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत आठ राज्यों में ब्लैक लिस्टेड है बल्कि सेना ने भी काली सूची में डाल रखा है। केन्द्रीय जांच एजेंसी भी उसे बोगस और फर्जी इनवेस्टमेंट कंपनी बता चुकी है।

पक्ष-विपक्षः ब्राह्मण सम्मेलनों पर क्या बोलीं मायावती और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य


अशिक्षितों की तरह बिना सोचे-समझे न लगाएं आरोपः जलशक्ति मंत्री डाॅॅ. महेंद्र सिंह का जवाब

जल शक्ति मंत्री डाॅ. महेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इसमें घोटालों और भ्रष्टाचार के लिये कोई जगह नहीं। आप नेता पर हमलावर होते हुए कहा कि योगी सरकार में आने वाली पीढ़ियों के लिये किये जा रहे विकास कार्यों को विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है। बिना सोचे समझे अनाप शनाप आरोप लगाए जा रहे हैं। संजय सिंह को नसीहत करते हुए कहा है कि बगैर सोचे-समझे अशिक्षितों की तरह गलत आरोप नहीं लगाना चाहिये। उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को भ्रष्टाचार और घोटालों के लिये बदनाम बताया। दावा किया कि पूरा कार्य ईपीसी मोड पर बेहद गुणवत्ता परक और पारदर्शी तरीके से हो रहा है।

Home / Lucknow / आप नेता संजय बोले, जलशक्ति मंत्रालय में हुआ हजारों करोड़ का घोटाला, मंत्री जी ने दिया जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो