3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर बनाना हुआ आसान, 1400 रुपये में जमीन दे रहा आवास विकास

आवास विकास नई जेल रोड़ आवास योजना को 15 दिसंबर को लॉन्च करेगा। आवाज विकास की योजना 265 एकड़ में डिवेलप की जा रही है। जमीन के आवंटन के लिए 80% किसानों की सहमति मिल गई है। जमीन का अधिग्रहण लैंड पूलिंग योजना के तहत किया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार लैंड पूलिंग योजना के तहत किसानों से जमीन ली जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 19 Dec 2021, 9:45 AM IST

avash_vikash.jpg

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद नई जेल रोड के पास आवासीय योजना लांच कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत आपको सस्ते प्लाट मिलेंगे। लंबे समय बाद आवास विकास आवासीय योजना लॉच की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को 1400 से 1500 रुपए स्क्वायर फीट की दर से प्लाट दिए जाएंगे। लखनऊ में जमीन की कीमतों के अनुसार आवास विकास के प्लाट की कीमते काफी कम है। ऐसे में लोगों को सस्ती दरों पर प्लाट मिल सकेगा। एलडीए की आवास योजना से तुलना करें तो भी आवास विकास की योजना के प्लॉटों की कीमत काफी कम है।

15 दिसंबर को लॉंन्च होगी योजना

आवास विकास नई जेल रोड़ आवास योजना को 15 दिसंबर को लॉन्च करेगा। आवाज विकास की योजना 265 एकड़ में डिवेलप की जा रही है। जमीन के आवंटन के लिए 80% किसानों की सहमति मिल गई है। जमीन का अधिग्रहण लैंड पूलिंग योजना के तहत किया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार लैंड पूलिंग योजना के तहत किसानों से जमीन ली जा रही है। इस योजना के तहत जिन किसानों की जमीन ली गई है उन्हें योजना के डिवेलप होने के बाद योजना में ली गई जमीन की 25 प्रतिशत जमीन दी जाएगी। आवास विकास की इस योजना के से जहां इस क्षेत्र के किसानों को फायदा होगी वहीं सस्ती जमीन मिलने से लखनऊ में घर बनाने का सपना देखने वालों को भी सस्ती कीमतों पर घर मिल सकेगा।

अजय चौहान आवास आयुक्त ने बताया कि नई जेल रोड आवासी योजना को एक से डेढ़ माह के भीतर लॉन्च करने की तैयारी है रेरा रजिस्ट्रेशन सही सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश