Bangladesh Hindu Attack: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जगह से आवाजें उठ रही है। जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदू मठ-मंदिरों पर हमले, तोड़फोड़ व बच्चों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुकानों में लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही उसके खिलाफ लोग सड़कों पर उतर रहे है। रविवार को यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद और मुरादाबाद में लोग हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर है। लखनऊ में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर नारेबाजी की। हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद करने की मांग की।