
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने सीएम योगी को दी सलाह, बोले- 'जाति धर्म के आधार पर भेद न करें...राजधर्म निभाएं'
Deoria Murder Case: यूपी के देवरिया जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संग्राम की वजह से एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ अब इस हत्याकांड में राजनीतिक गहमागहमी ने जोर पकड़ ली है। देवरिया में हुए जमीनी विवाद हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर नेता अपनी बात रखते हुए सामने आ रहे हैं। और साथ ही सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। बता दें, इस हत्याकांड में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हाल ही में इलाजरत युवक से मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल गए थे। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीति और गरमा गई है और साथ ही विपक्षी दल के नेताओं ने योगी पर पक्षपात के आरोप लगाने लगे।
सभी नागरिकों को एक आंख से देखें सीएम योगी: चंद्र शेखर
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी पर जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) से पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हर शासक का एक राजधर्म होता है कि वो अपने सभी नागरिकों को एक आंख से देखे और जाति धर्म के आधार पर उनमें भेद न करें। परिस्थिति कोई भी हो न्याय सबको मिले और अन्याय किसी के साथ भी न हो! पूर्व के कटु अनुभवों के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सलाह देना चाहता हूं उन्हें अपना राजधर्म निभाना चाहिए।'
Published on:
07 Oct 2023 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
