यूपी में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले वीकेंड लॉक डाउन को बढ़ाकर तीन दिन तक किया था जिसके मुताबिक शुक्रवार शाम से मंगलवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। अब संक्रमण की बढ़ती आशंकाओं के बीच यूपी सरकार ने एक बार फिर से इसकी अवधि काे बढ़ा दिया है। इस बार कोरोना कर्फ्यू की अवधि काे दो दिन और बढ़ाया गया है।