लखनऊ

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में डिस्चार्ज से पहले मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, जारी हुए निर्देश

जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना, उत्तर प्रदेश सरकार ने बनाया है नया प्लान, नवजात को कुछ ही दिन में मिल जाएगा अपना प्रमाण पत्र।

less than 1 minute read
Sep 26, 2023
Birth certificate

Birth Certificates For Baby: यूपी के अस्पतालों में डिस्चार्ज से पहले मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र। अस्पताल में जन्म और मृत्यु को तत्काल नागरिक पंजीयन प्रणाली पर किया जाएगा दर्ज। अस्पताल से प्रसूता की छुट्टी होने से पहले मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र।


अस्पतालों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी किए जाएंगे नियुक्त, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने अफसर को जारी किए निर्देश। अस्पतालों में जन्म मृत्यु की हर घटना को तत्काल दर्ज करने के निर्देश। पैदा होने वाले नवजात बच्चों को जन्म के कुछ ही समय बाद जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इसके लिए माता-पिता को किसी प्रकार का कोई आवेदन भी नहीं करना होगा। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आम जन को बहुत भटकना पड़ता था , वर्तमान सरकार ने अब इसको आसान कर दिया है डिजिटल के माध्यम से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। नए एप जल्द होगा आपके सामने।

Published on:
26 Sept 2023 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर