बंसल ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसान कल्याण के क्षेत्र में मोदी सरकार का यह माइलस्टोन है। मोदी सरकार और योगी सरकार की किसान हित की योजनाओं और एमएसपी वृद्धि से किसानों की खुशहाली का पैगाम लेकर भाजपा किसानों के बीच पहुंचेंगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने की। बैठक में विनय राय, रामबाबू, राहुल चन्देल, विमला सिंह, गौरव मिश्रा, रामनरेश तिवारी व आचार्य कुशमणि आदि उपस्थित रहे।