
bjp
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे १५ नगर पंचायत अध्यक्ष की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के जारी होने के बाद जहां उन दावेदारों में खुशी की लहर है, जिनका टिकट फाइनल हो गया है, वहीं उनमें उदासी है, जिन्हें पार्टी टिकट नहीं दिया है। इसमें उन्नाव के हैदराबाद नगर पंचायत सीट से सुनील कुमार को टिकट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। सूची को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिन भर मंथन चलता रहा। प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की सहमति के बाद पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी।
भाजपा की इस सूची उन्नाव के १५ नगर पंचायत, हरदोई नगर पंचायत की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें उन्नाव के मैराव से सुधा मिश्रा, फतेहपुर चौरासी से श्रवण तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से श्रवण तिवारी, उन्नाव के बीघापुर से गोविंद नारायण, उन्नाव के ऊंगू से विकास पटेल, उन्नाव के रसूलाबाद से छेदीलाल, उन्नाव के औरास से रामबाबू त्रिपाठी, उन्नाव के गंज मुरादाबाद से राम पटेल, उन्नाव के सफीपुर से सौरभ बाजपेयी, उन्नाव के भगवंतनगर से कुष्ण कुमार, उन्नाव के मोहान से सोनू सिंह, उन्नाव के न्योतिनी से मनीष कुमार और उन्नाव के पुरवा से सतीष कुमार को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
हरदोई नगर पंचायत के प्रत्यशियों की सूची
माधौगंज से पूजा मिश्रा, गोपामऊ से रीता रस्तोगी, पाली से अलका बाजपेयी, बेनीगंज से शुशीला वैश्य, कछौना से कन्हैया लाल और कुरसठ से सरनाम सिंह को भाजपा ने अपना नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है।
गोरखपुर नगर पंचायत के ये होंगे प्रत्याशी
गोरखबर के गोला से लालती देवी, बड़हलगंज से बबीता देवी, मुण्डेरवा बाजार से अनुपमा जायसवाल, पिपराईच से जितेंद्र जायसवाल, पीपीगंज से रमाशंकर मद्धेशिया, बांसगांव से अजय सिंह, सहजनवां से शशिप्रभा देवी और संग्रामपुर (उनवल) उमाशंकर निषाद को अपना नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है।
Published on:
03 Nov 2017 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
