scriptस्वतंत्र देव सिंह आज संभालेंगे कार्यभार, स्वागत में राज्यमंत्री स्वाती सिंह सहित ये नेता रहेंगे मौैजूद | BJP's newly appointed president Swatantra Dev Singh charge today | Patrika News
लखनऊ

स्वतंत्र देव सिंह आज संभालेंगे कार्यभार, स्वागत में राज्यमंत्री स्वाती सिंह सहित ये नेता रहेंगे मौैजूद

आज भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यभार संभालेंगे। वे शाम राजधानी में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

लखनऊJul 19, 2019 / 10:12 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

स्वतंत्र देव सिंह आज संभालेंगे कार्यभार, स्वागत में राज्यमंत्री स्वाती सिंह सहित ये नेता रहेंगे मौैजूद

लखनऊ. आज भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यभार संभालेंगे। वे शाम राजधानी में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की विधिवत जिम्मेदारी सौंपने की औपचारिकता पूरी करेंगे। मूल रूप से मिर्जापुर जिले के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। उन्हें 1996 में युवा मोर्चा का महामंत्री और 2001 में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा से मुख्य धारा में लाते हुए वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश भाजपा का महामंत्री बना दिया।

यह भी पढ़ें – गो-वंशों की मौत पर सीएम ने दिखाए सख्त तेवर, नौ अफसरों को किया सस्पेंड

स्वागत की तैयारी पूरी

भाजपा ने नए अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अमौसी हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक लगभग दो दर्जन स्थानों पर नए अध्यक्ष की अगवानी की योजना बनाई गई है। इस बीच, पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे से भाजपा मुख्यालय तक रास्ते में बड़ी संख्या में होर्डिंगें लगवाई हैं और कई जगह स्वागत द्वार बनाकर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करने की तैयारी की गई है। कई जगह मंत्रियों की अगुवाई में भी नए अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों की गई हैं। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक व सांसद स्वागत करेंगे। रास्ते में कई जगह नए अध्यक्ष के काफिले पर फूलों से वर्षा की जाएगी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी।

यह भी पढ़ें – लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत आठ एयरपोर्ट होंगे हाईटेक, यूपी सरकार ने किया ऐलान

स्वागत में ये लोग रहेंगे मौजूद

एयरपोर्ट स्टेट हैंगर पर राज्यमंत्री स्वाती सिंह और रामनिवास यादव, कानपुर रोड मोड़ पर विधायक अविनाश त्रिवेदी, कृष्णानगर मोड़ पर विधायक जय देवी कौशल, अवध चौराहा पर महापौर संयुक्ता भाटिया, शिवशांति आश्रम पर सिंधी समाज से नानक चंद्र लखमानी, वीआईपी रोड पर सरदार परविंदर सिंह, पूर्व विधायक अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, बर्लिंगटन चौराहा पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, रतन स्क्वायर पर विधायक नीरज बोरा, बापू भवन चौराहा पर मंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा मुख्यालय के बाहर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ के नेतृत्व में स्वतंत्र देव का अभिनंदन किया जाएगा।

Home / Lucknow / स्वतंत्र देव सिंह आज संभालेंगे कार्यभार, स्वागत में राज्यमंत्री स्वाती सिंह सहित ये नेता रहेंगे मौैजूद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो