चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सिंगापुर जाने वाली सीधी उड़ान सेवा मंगलवार को बंद हो गई। विमान कंपनी स्कूट एयर की यह उड़ान आखिरी दिन फुल होकर रवाना हुई। वहीं कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, एडवांस बुकिंग कराने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां की पार्किंग दर तय कर दी है। अब दोपहिया वाहनों के लिए 30 मिनट का 10 रुपये, दो घंटे का 20 रुपये, दो से सात घंटे तक 10 रुपये प्रति घंटे और 24 घंटे का शुल्क 60 रुपये लगेगा। जबकि कार का 30 मिनट का 30 रुपये, 2 घंटे का 85, दो से सात घंटे का 20 रुपये प्रति घंटे, व 24 घंटे का 255 रुपये होगा। टैंपो, एसयूवी, मिनी बस, बस और ट्रक का दो घंटे का 100, दो से सात घंटे का 20 रुपये प्रति घंटे और 24 घंटे का 300 रुपये पार्किंग शुल्क लगेगा।