13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 अगस्त पर धमाकों की साजिश: CM Yogi को बम से उड़ाने की धमकी, वर्चुअल ID एक्सपर्ट जैश का आतंकी गिरफ्तार

Azadi Ka Amrit Mahotsav मनाया जा रहा है. अक्सर ही आतंकी खलल डालने का प्रयास करते हैं, जिससे देश में जिहाद को बढ़ावा मिल सके. लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और रफ़्तार की वजह से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया. जिसमें सहारनपुर से एक संदिग्ध जैश आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया गया है. वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला भी राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार हुआ है.  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Aug 14, 2022

Symbolic Pics of Terror in UP on Indipendence Day

Symbolic Pics of Terror in UP on Indipendence Day

दो अगस्त की शाम को डायल 112 के सोशल मीडिया व्हाट्सएप नंबर पर शाहिद खान नाम के एक युवक की तरफ से एक मैसेज आया था. जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित की और उस नंबर की जांच-पड़ताल में जुट गई. इस दौरान पता चला कि यह मैसेज करने वाला राजस्थान में छुपा बैठा है. पुलिस की टीम ने राजस्थान में दबिश डालकर सरफराज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है.

Security Agency Expert Advance Plan to Control Terror

उत्तर प्रदेश में मौजूद सुरक्षा एजेंसियों की रफ़्तार अब आतंकियों से कहीं तेज हो चुकी है, जिससे यूपी पुलिस, एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त प्रयास और सूचनाओं के साझा करने, आपसी तालमेल से कई बड़ी आतंकी योजनाओं को टाल दिया गया है. जबकी कई बड़े आतंकी और उनको फंड करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी में आजमगढ़, कानपुर समेत पश्चिमी यूपी की गिरफ्तारियों से ये बात साफ हो गई है.

UP ATS Arrested Terrorist from Saharanpur

हाल ही में यूपी एटीएस ने सहारनपुर से जैश आतंकी नदीम की सोशल मीडिया एकाउंट्स और वर्चुअल आईडी बनाने में मदद करने वाले हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को यूपी एटीएस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है. हबीबुल भी जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा हुआ था और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर नदीम की मदद कर रहा था.

Virtual ID Expert Terrorist Nadeem

नदीम ने एटीएस की पुछताछ में बताया था कि मूल रूप से मोतिहारी, बिहार का रहने वाला 19 साल का हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला जो कि वर्तमान में सैय्यदबाड़ा फतेहपुर में रहता है, जैश के इशारों ओर उसकी मदद कर रहा है. हबीबुल वर्चुअल आईडी बनाने में एक्सपर्ट है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 वर्चुअल आईडी बनाकर दी थी. हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, मेसेंजर के जरिये पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे कई हैंडलर्स से जुड़ा है.

ADG ATS Naveen Arora on Terrorist Habibul

एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा ने बताया कि हबीबुल उर्फ सैफुल्ला कई ग्रुप्स में सोशल मीडिया के माध्यम से ही जुड़ा था, इन ग्रुप्स में जेहादी वीडियो भेजे जाते हैं. अन्य लोगों को भी जेहादी वीडियो भेजकर, जेहाद करने के लिए प्रेरित कर रहा था.

यह भी पढ़े:पति और भाई के सामने ही प्रेमी ने पत्नी के साथ लगा दी कुंए में छलांग, एक ज़िंदा बचा दूसरे की मौत