बैठक में बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 केंद्र बनाए गए है। राज्य में 2,23,403 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 जबकि इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होकर11 मार्च तक चलेंगी। बताया कि सुबह दस से एक बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।