लखनऊ

Brij Bhushan Sharan Singh: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर FIR की मांग वाली याचिका कोर्ट ने की स्वीकार

Brij Bhushan Sharan Singh: पहलवानों ने BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाया। करीब एक महीने से अधिक समय से पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठै हैं। इन पहलवानों के खिलाफ ही एक याचिका कोर्ट ने स्वीकार की है। हलवानों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार की है।

less than 1 minute read
May 26, 2023
भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह।

टेकेन रिपोर्ट भी मांगी
पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी मांगी है। दिल्ली पुलिस से 9 जून तक जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ये मामला हेट स्पीच के दायरे मे आता है। याचिका में कहा गया है कि धरने पर बैठे पहलवानों ने प्रधानमंत्री और सांसद बृजभूषण सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया है।

इन नेताओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया
याचिका में आरोप हैं कि धरना स्थल पर हेट स्पीच दी गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ये गैर जमानती अपराध है। इस आधार पर याचिका में मांग की गई है कि इस मामल में जांच और कार्रवाई जरूरी है। याचिका में पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मालिक और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि पहलवानों ने पीएम मोदी और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। साथ ही इन नेताओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है।

Published on:
26 May 2023 11:43 am
Also Read
View All

अगली खबर