11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैब सर्विस लेती हैं आप, तो सुरक्षित रहने के लिए न भूले ये 6 बातें

कैब में ट्रैवल करने वाली महिलाएं सुरक्षा के लिए रखें जरुरी बातों का ध्यान।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dhirendra Singh

Nov 28, 2017

Cab Service Women Safety

Cab Service Women Safety

लखनऊ. आज कैब सर्विस एक आम आदमी की जरुरत बन गई है। कैब सर्विस लेना लोगों को काफी आसान लगने लगा है। सड़क पर भीड़ के बीच बस, टैक्सी, ऑटो के इंतजार से बेहतर विकल्प कैब सर्विस दे रही हैं। एक फोन कॉल पर कोई भी विभिन्न कैब सर्विस प्रदाताओं का लाभ ले सकता है। लेकिन कई बार कैब में ड्राइवर द्वारा ही महिलाओं के साथ हुई घिनौनी वारदातों ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली में महिला जज के साथ कैब के अंदर हुई घटना ने लोगों को फिर से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दें पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। आरोप है कि दिल्ली की महिला जज ने कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए कैब सर्विस ली, महिला जज ने रास्ते पर ध्यान नहीं दिया और ड्राइवर ने उसके अपहरण का प्रयास किया। महिला जज ने पुलिस को फोन कर किसी तरह अपने आप को सुरक्षित किया।

महिला जज के साथ हुई घटना से बढ़ी फिर चिंता

दिल्ली में महिला जज के साथ हुई हालिया घटना बताती है कि महिलाओं के साथ कहीं भी और कभी भी ऐसे स्थिति सामने आ सकती है। ऐसे में महिलाओं को कैब सर्विस लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो

1. टेक्नोलॉजी का करें इस्तेमाल
रास्तों से अंजान है तो आपको टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपने गूगल फोन पर नेविगेशन के जरिये अपनी मौजूद लोकेश से गंतव्य तक जाने का रास्ता सर्च कर लें। इससे जैसे-जैस कैब आगे बढ़ेगी आपको पता चलता रहेगा कि आप सही रास्ते पर हैं या नहीं।

2. थोड़ी स्मार्टनेस भी जरुरी
अनजान जगह के लिए कैब लेने से पहले थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएं। जिस जगह आपकों जाना है कि वहां पहुंचने में कितना समय लगाता है, इस बारे में किसी जानकार या आस-पास मौजूद लोगों से पता कर लें। ताकि कैब ड्राइवर आपको भटका न सके।

3. स्पीड डायल पर रखें नंबर
कोशिश करें कि अकेले कैब में अकेले ट्रैवल करने के दौरान अपने फोन को हाथ में रखें। साथ ही फोन के स्पीड डायल पर पुलिस व परिचित का नंबर रहे। इससे कोई मुसीबत पड़ने पर आपको जल्दीबाजी में सूचना देने में आसानी होगी। इससे आप तक जल्द से जल्द मदद पहुंचेगी।

4. महिलाएं ही महिलाओं को बचाएं
कई बार महिलाओं को एहसास हो जाता है कि ड्राइवर का व्यवहार कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में कैब से उतरने के बाद उक्त कंपनी को जरूर सूचित करें। ताकि कंपनी उस पर कार्रवाई कर सके। इससे आप किसी अन्य महिला को मुसीबत में फसने से बचा सकती हैं।

5. ड्राइवर को टोके
महिलाएं अगर कैब में अकेले ट्रेवल कर रही हैं, तो उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि चालक किस रास्ते से तय जगह तक ले जा रहा है। अगर ड्राइवर रास्ता बदले तो तुंरत उसे टोके और तय रास्ता बदलने की वजह जानें। अगर वह सही जवाब न दें, तो स्थिति भापते हुए संभव हो तो कैब छोड़ दें या किसी को सूचित करें।

6. कैब में बैठ दे सूचना
रात के समय ट्रैवल कर रही हैं, तो कैब सर्विस से जुड़ी डीटेल अपने किसी परिचित के साथ शेयर करें। साथ ही अगर आप ड्राइवर के सामने साधारण तरीके से किसी को फोन कर अपने लोकेश की सूचना देते हैं, तो इससे ड्राइवर को एहसास हो जाएगा कि आपके इंतजार में कोई है। ऐसे में वह कोई हरकत करने की नहीं सोचेगा।