24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रबाबू नायडू ने मायावती को दी यह खास चीज, देख बसपा सुप्रीमो हुईं खुश

नायडू ने मायावती को दी यह खास चीज, देख बसपा सुप्रीमो रह गईं हैरान, नहीं थी इसकी उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 May 2019, 9:33 PM IST

Naidu Mayawati

Naidu Mayawati

लखनऊ. विपक्षी दलों को एक जुट करने में जुटे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को यूपी का रुख किया और दो क्षत्रपों- समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती - से मुलाकात की। नायडू अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे किसी से मुखातिब नहीं हुए और गाड़ी में बैठकर सीधा सपा कार्यालय की ओर उन्होंने रुख किया, जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनका इंतजार कर रहे थे। रायडू आज दिल्ली में कांग्रेस राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से दिन में मुलाकात कर चुके थे। मतगणना से पूर्व गैर भाजपा दलों को एकसाथ लाने की कवायद में वे लखनऊ आए थे। सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने नायडू का मुस्कुराट के साथ स्वागत किया। नायडू ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और वे दोनों अंदर चले गए।

ये भी पढ़ें- पुलवामा में आतंकवादियों से भिड़ंत में शहीद हुआ यूपी का लाल, भावुक अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात

कुछ क्षण बातचीत करने के बाद नायडू और अखिलेश कार्यालय से बाहर निकले। दोनों ने मुलाकात के अंश पर कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन हाथ मिलाकर सकारात्कमता बातचीत के संकेत दिए। इसके बाद टीडीपी प्रमुख बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पहुंचे, जहां सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।

मायावती को दिया यह गिफ्ट-

नायडू बसपा सु्प्रीमो के लिए एक खास तोहफा भी लाए थे, जिसकी शायद मायावती ने उम्मीद नहीं की होगी। नायडू ने उन्हें फूलों को गुलदस्ते के साथ आम की पेटी भी गिफ्ट की, जिसे देख मायावती बेहद खुश दिखी। आम की मिठास की तरह क्या गठबंधन में मिठास रहेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बहरहाल नायडू बसपा सुप्रीमो से मुलाकात के बाद वे सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। मीडिया के सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।