
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर मायावती ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
Chandrayaan 3 Moon Landing: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप देशवासियों को बधाई दे सकते हैं। देश का हर नागरिक जश्न मना रहा है। हर आदमी देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है।
बसपा सुप्रीमों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैण्डिग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। विज्ञान की प्रगति मानव कल्याण के लिए हो यह बहुत जरूरी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह अभियान अपने मानवीय उद्देश्य में सफल होगा।
अखिलेश यादव ने इसरों को दी बधाई
मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “चाँद मुबारक! इसरो अब और भी आगे जाना है।”
140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3
वहीं, सीएम योगी ने भी इसरो के वैज्ञानिक को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। इसके साथ एक वीडियो जारी करके कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम्' के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश और देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चांद पर उतरा
Updated on:
23 Aug 2023 07:39 pm
Published on:
23 Aug 2023 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
