
Check List of December 2021 Vrat and Festivals
लखनऊ. दिसंबर का महीना आने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। नवंबर माह में दिवाली, छठ पूजा, भाई दूज, कार्तिक पूर्णिमा जैसे विशेष त्योहार मनाए गए। अब आने वाले महीने में भी कुछ त्योहार मनाए जाएंगे। यूं तो दिसंबर महीने को क्रिसमस की वजह से भी जाना जाता है, लेकिन इस माह भी कुछ ऐसे त्योहार पड़ते हैं, जिनकी ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती। इस दौरान प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, मोक्षदा एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा आदि व्रत एवं त्यौहार आएंगे। आइए जानते हैं दिसंबर 2021 में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं।
दिसंबर 2021 में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार
02-12-2021 – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
04-12-2021 – स्नान दान श्राद्ध अमावस्या
05-12-2021 – चंद्र दर्शन
07-12-2021 – विनायकी चतुर्थी व्रत
08-12-2021 – नाग दिवाली, विवाह पंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव
09-12-2021 – बैंगन छठ, चंपाषष्ठी
10-12-2021 – नंदा सप्तमी
14-12-2021 – मोक्षदा एकादशी
16-12-2021 – धनु संक्रांति, अनंग त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, खरमास प्रारंभ
17-12-2021 – पिशाचमोचनी यात्रा
18-12-2021 – स्नान दान व्रत, दत्त पूर्णिमा
19-12-2021 – स्नान दान पूर्णिमा
22-12-2021 – गणेश चतुर्थी व्रत
27-12-2021 – रुकमणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध
30-12-2021 – सफला एकादशी व्रत
31-12-2021 – सुरुप द्वादशी, प्रदोष व्रत
Published on:
29 Nov 2021 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
